Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के मौलवी बादशाह हुसैन राना लखनवी द्वारा तुलसीदास कृत रामचरित मानस के उर्दू भावानुवाद कर लिखी गई उर्दू रामायण के वाचन का कार्यक्रम दीपोत्सव से पूर्व रविवार को सुमंगल जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा भाजपा नेता डॉ सुरेंद्रसिंह के निवास पर किया गया ।
शायर जाकिर अदीब , डॉ जिया उल हसन कादरी और असद अली असद की आवाज में पवित्र मानस के उर्दू अनुवाद का सस्वर वाचन किया गया ।
सुमंगल जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्रसिंह ने कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह दुर्लभ ही वाकया है कि बीकानेर में इस्लाम को मानने वाले भी भगवान राम की कहानी को श्रद्धा के साथ उर्दू में गाते है । उन्होंने बीकानेरियत की इस परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की ।
कार्यक्रम के आरंभ में सुभाष मित्तल , कैलाश सिंह सादू, दीप सांखला , हाजी मकसूद अहमद , रामचंद्र पचार , भंवर पुरोहित ने दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में रामायण के वाचन पर जितेंद्र सुराना , आर के सुथार , रवि पुरोहित , मोहनलाल गोदारा , विक्रम सिंह झाला , श्री कृष्णनाथ सिद्ध , रमजान अब्बासी , नवीन सिंह तंवर ने टिप्पणी की । ट्रस्ट सचिव डॉ अशोक भाटी ने आभार जताया ।