ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241028 WA0178 18 हजार किलो संदिग्ध रंग मिले मिर्च मसाले को किया सीज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। दीपावली के त्यौहार से पहले केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल द्वारा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत बीकानेर के बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में मसाले के संदर्भ में बीकानेर की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। संयुक्त निदेशक डॉ एसएन धौलपुरिया के नेतृत्व में दल द्वारा लगभग 35 लाख रुपए बाजार कीमत के 18,000 किलो से ज्यादा संदिग्ध रंग मिले मसाले सीज करने के कार्रवाई की गई है। डॉ धौलपुरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त श्री इकबाल खान को प्राप्त इनपुट के आधार पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौर के निर्देशानुसार बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आरके इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया गया। यहां लगभग 18,000 किलो संदिग्ध रंग मिले मसाले जिसमें 245 कट्टे लाल मिर्च, 200 कट्टे धनिया पाउडर तथा 1000 किलो हल्दी पाए गए जिन्हें मौके पर ही सीज करने की कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मसाले में रंग मिलाकर इन्हें लाल पीला किया गया है और यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशानुसार जिले में लगातार बड़ी कार्यवाहियां खाद्य सुरक्षा के लिए की जा रही है। इसी क्रम में मसाले के संदर्भ में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। सीज करने से पहले मसाले के नमूने संग्रहित किए गए हैं जिन्हें जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर यह मसाले लैब रिपोर्ट में अशुद्ध पाए जाते हैं तो फर्म के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जावेगी। कार्रवाई दल में जयपुर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, अमित शर्मा तथा देवेंद्र राणावत जबकि बीकानेर से श्रवण कुमार वर्मा शामिल रहे।


Share This News