ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 25 7 दिन में 22 प्रकरण दर्ज, वसूली 63,500 रुपए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से दीपावली के मद्देनजर ‘कंज्यूमर केयर’ अभियान के तहत सात दिनों में 22 प्रकरण दर्ज किए जाकर कुल 63500 रुपए की शास्ति वसूल कर राजकोष में जमा करवाई गई है। यह अभियान 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा। अभियान के तहत मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद इत्यादि के साथ डब्बा तौलने, कम माप-तौल एवं पैकेजिंग नियमों में निर्धारित मापदंडों के तहत बिक्री नहीं करने जैसे कदाचारों की रोकथाम की जाएगी।

जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पवन सुथार, प्रर्वतन निरीक्षक एवं मनीष अवस्थी, प्रवर्तन निरीक्षक की टीम ने विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के नियमों के तहत बीकानेर में कार्रवाई करते हुए

तीन दिवसों में बेबी फूड्स इंटरनेशनल, रामजी फूड्स, चांडक फूड प्रोडक्ट व अर्जनसर तथा लूणकरणसर में श्री श्याम स्वीट्स तथा बिग्गाजी मिष्ठान भंडार पर औचक निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रोनिक वजन मशीन नियमानुसार सत्यापित नहीं होने पर विधिक मापविज्ञान अधिनियम की धारा 24/33 तथा 53/3 के तहत पांचों फर्मों से 13 हजार रुपए शास्ति वसूली की गई।


Share This News