ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20231123 090506 84 पूर्व राजपरिवार में विवाद: हाईकोर्ट के आदेश, लगाई पाबंदियां Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20241019 195904 पूर्व राजपरिवार में विवाद: हाईकोर्ट के आदेश, लगाई पाबंदियां Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पूर्व राजपरिवार द्वारा स्थापित ट्रस्टों के विवाद पर राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने एक नया आदेश दिया है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधिपति कुलदीप माथुर ने आदेश दिए है। जिसमें बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धिकुमारी व उनके द्वारा लिये गये नए सदस्यों पर पाबंदियां लगा दी है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि सिद्धिकुमारी व उनके द्वारा लिये गये नये सदस्य पर ट्रस्ट प्रोपर्टी को किसी तरह किसी तीसरे पक्ष को विक्रय,लीज व हस्तान्तरित नहीं कर सकेगी। साथ ही ट्रस्ट से संबंधित विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों,अपीलों व परिवादों को भी वापस लेने का अधिकार इनके पास नहीं रहेगा। हाईकोर्ट ने सिद्धिकुमारी व उनके द्वारा लिये गये नये सदस्यों को बाध्य किया है कि वे बैंक से ढाई लाख रूपये से ज्यादा आहरण नहीं कर पाएंगे। आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर को लंबित अपील को आगामी पेशी व तत्पर निस्तारण करने के आदेश भी पारित किया है।


Share This News