ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
SAVE 20260810 222930 श्रीलक्ष्मीनाथ जी पार्क के फव्वारे में स्थित शिव जी की मूर्ति का रुद्राभिषेक Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा लक्ष्मीनाथ जी परिसर स्थित गोल पार्क के फव्वारे की सफाई करवाई गई तथा फव्वारे में विराजित शिव जी की मूर्ति का विधि विधान से रुद्राभिषेक किया गया।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि आज सोमवार तथा प्रदोष के शुभ अवसर पर पंडित रवि जी व्यासु, पंडित बुला महाराज तथा पंडित गोविंद जी ओझा के सानिध्य में दूध, दही,घी,चीनी, शहद पंचामृत से समिति के सदस्यों ने पूजा -रुद्राभिषेक किया, तत्पश्चात पूजा, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया । पूरा लक्ष्मीनाथ जी पार्क परिसर “हर हर महादेव” से गूंज उठा। पूजा के बाद उपस्थित मातृशक्ति के हाथों से इत्रमय जल से भरे फव्वारे का संचालन शुरू किया गया। जिससे पूरा पार्क परिसर इत्र की खुशबू से महक उठा। फव्वारा प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक तथा रात्रि को 7.00 बजे से 10.00 बजे तक संचालित किया जाएगा।

समिति के महेंद्र सोनी, शिव प्रकाश सोनी, नरेन्द्र शर्मा
नरोत्तम आचार्य,मगन सोनी, हनुमंत आसोपा, हरी प्रकाश सोनी, विनायक आचार्य, बाबू लाल सोनी, हेमंत शर्मा, प्रकाश वीर सोनी, किशन लाल सेन, मेघराज सोलंकी, रवि पीति,सागर जोइया किसन लाल सोनी, बसंत मोदी, प्रेम रतन स्वर्णकार, सुरेश राजपुरोहित
मधु सोनी, अंजू सोनी, निशा पंवार,चंद्रा सोनी,तथा बड़ी संख्या में महिला शक्ति एवं गण- मान्य लोगो ने पूजा तथा आरती में भाग लिया तथा मंदिर एवं पर के विकास के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।


Share This News