ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
IMG 20241023 101608 अनियमितताएं पाए जाने 6 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि मैसर्स हरिओम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर लिखमीदेसर गांव सांवतसर तहसील श्री डूंगरगढ़ का अनुज्ञापत्र 17 से 20 अगस्त तक 04 दिनों के लिए, मै. श्री भवानी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर वैल आड़सर का अनुज्ञापत्र 17 से 20 अगस्त 4 दिनों के लिए, मै. श्रीकृष्णा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर शेरूणा का अनुज्ञापत्र 17 से 21 अगस्त तक 05 दिवस के लिए, मै. तुलसी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर शीतल नगर रोड़ कितासर का अनुज्ञापत्र 24 से 28 अगस्त तक 05 दिवस के लिए, मैसर्स अंजनी फार्मा डूडी पेट्रोल पम्प के सामने जवाहर नगर बीकानेर का अनुज्ञापत्र 17 से 23 अगस्त 7 दिवस के लिए तथा मै. एस.के. हैल्थ केयर वार्ड नम्बर 08 भादू बास शेरूणा का का अनुज्ञापत्र 17 से 26 अगस्त तक 10 दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News