ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
SAVE 20260810 164433 रेलवे सुरक्षा बल हाई अलर्ट मोड पर, स्क्वॉयड डॉग एवं सीसीटीवी कैमरों से स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर मंडल में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
सहायक सुरक्षा आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं उनके सामान की आधुनिक स्कैनिंग मशीनों के माध्यम से जांच की जा रही है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की स्थिति में स्क्वॉयड डॉग की सहायता से सघन जांच की जा रही है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर के विभिन्न क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत यात्रियों एवं उनके सामान की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को दें। यात्रा के दौरान टिकट एवं पहचान पत्र अपने पास रखें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें तथा जेबकतरों से सतर्क रहें। यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें।

मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान यात्रियों को सुरक्षित एवं निश्चिंत यात्रा का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से मंडल में व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है।


Share This News