ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 45 झँवर बने रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के नए अध्यक्ष Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20241011 WA0205 झँवर बने रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के नए अध्यक्ष Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के वर्तमान अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि 1 जुलाई 2025 से नये रोटरी सत्र का आरम्भ होगा जिसके लिये क्लब की मीटिंग मे सर्वसम्मति से रघुवीर झँवर को आगामी वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष के रूप मे चुना गया है, झंवर रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के 12वें अध्यक्ष के रूप मे अपनी सेवाये देंगे |

निवर्तमान अध्यक्ष ऋषि आचार्य ने बताया कि झँवर ने माहेश्वरी सभा में लगातार 6 वर्षों तक मंत्री के रूप में सेवाएँ दे कर समाज में एक नई दिशा और दशा प्रदान की है। झंवर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला मंत्री हैं और वर्तमान में बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के सामाजिक योजना मंत्री और अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल के सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं | झॅंवर एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिनका जीवन “स्वयं से ऊपर सेवा” जो की रोटरी का मूलमंत्र है के साथ-साथ त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

आगामी अध्यक्ष रघुवीर झँवर ने कहा कि वे रोटरी प्रांत व रोटरी इंटेरनैशनल द्वारा दिए गए सिद्धांतों के अनुसार कार्यों को करने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध रहेंगे। आगामी अध्यक्ष व सचिव ट्रैनिंग सेमीनार मे वे हिस्सा लेंगे और जल्द ही अपनी कार्यकारणी की घोषणा करेंगे।

इस अवसर पर गिरिराज जोशी, सचिव नवरतन अग्रवाल, सुरेश राठी, गुलाब सोनी, प्रभु सैन, गिरिराज जोशी, आलोक थिरानी व मोहित करनाणी उपस्थित हुए ।


Share This News