ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241011 WA0204 संत सानिध्य में निकली यात्रा, पश्चिम राजस्थान में जन जागरण के लिए ‘पर्यावरण बचाओ न्याय यात्रा’ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बिश्नोई धर्मशाला से धर्म ध्वजा दिखाकर पर्यावरण प्रेमियों ने किया रवाना। ग्रीन एनर्जी के नाम पर सोलर प्लांट लगाकर जिस प्रकार से खेतों में खड़े पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम राज्य सरकार से और जनप्रतिनिधियों से इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हैं। साथ ही इसके लिए कठोर कानून बनाने का आग्रह करते हैं। इसके लिए पर्यावरण संघर्ष समिति नोखा दैया, श्रीकोलायत अपनी मांगो पर ध्यानाकर्षण के लिए पिछले 85 दिनों से रोही में धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जन जागरण यात्रा की शुरुआत की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा हमारी मांगे ना मानी गई तो हम आगामी माह के दस नवम्बर को रासीसर के पास नेशनल हाइवे 89 पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव डालेंगे। शुक्रवार को बिश्नोई धर्मशाला में संत सानिध्य में शुरु की गई पश्चिम राजस्थान में जन जागरण के लिए ‘पर्यावरण बचाओ न्याय यात्रा’ रथ को धर्मध्वजा दिखाकर रवाना करने से पूर्व अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष बिश्नोई ने यह बात कही। वहीं जिला अध्यक्ष रिछपाल फौजी ने कहा कि हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि सोलर नीति में ३० प्रतिशत भू- भाग ग्रीन जोन होना चाहिए।जिसमें मौजूदा पेड़ों से ही पूर्ति संभव है।

मुकाम से पधारे स्वामी भागीरथ दास शास्त्री ने पर्यावरण बचाओ न्याय यात्रा रथ रवानगी का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम जनता में जागरुकता लाकर वन्य जीवों और पेड़ों को बचाना चाहते हैं। इसके चलते यह रथ यात्रा गंगानगर, हनुमानगढ़, अनोपगढ़, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, सांचौर, जोधपुर से नागौर होते हुए पुन: बीकानेर पहुंचेगी। तत्पश्चात १० नवम्बर को रासीसर में एनएच ८९ पर महापड़ाव डाला जाएगा। जिसमें सर्व समाज के ५० हजार से ज्यादा लोग इस आंदोलन में सहभागी बन सरकार को जगाने का काम करेंगे।


इस मौेके पर बिश्नोई धर्मशाला के प्रांगण में बड़ी संख्या में मौजूद पर्यावरण प्रेमी रामगोपाल माल, महीराम दिलोईया, रामकिशन गोदारा, राजेन्द्र ज्याणी, पूर्व सरपंच सांईसर भंवरलाल नैण, हेतराम गोदारा, मस्तानाराम पूनिया, श्यामसुंदर खीचड़, प्रमोद खीचड़, शंकरलाल देहडू, सलुण्डिया, छात्र नेता संदीप कुमार, रिछपाल धायल, सुनील, दशरथ, राहुल, रामदेव, राकेश, गजेश पूनिया, रामदयाल, अर्जुन मान्याण सहित बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने धर्म ध्वजा फहराते हुए पेड़ों तथा वन्य जीवों को बचाने का आह्वान करते पर्यावरण बचाओ न्याय यात्रा रथ को रवानगी देते वक्त ‘पेड़ बचाओ-पर्यावरण बचाओ’ ‘राजस्थान में ट्री एक्ट कानून लागू करो- लागू करो’ के नारे लगाए।


Share This News