ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 39 बीकानेर के सूर्यप्रकाश पुरोहित को मिला स्टार STAR ICONIC AWARD Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ड्रीम स्टार प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित मॉडलिंग शो और अवार्ड समारोह में बीकानेर के सूर्य प्रकाश पुरोहित को राजस्थान के बेस्ट आर्टिस्ट एक्टर (MODEL, ARTIST & YOUTH ICON) के अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड शो की टैग लाइन “आपकी कहानी, हमारी जुबानी” रही । यह समारोह सुमेरपुर में हुआ।

IMG 20241009 WA0120 बीकानेर के सूर्यप्रकाश पुरोहित को मिला स्टार STAR ICONIC AWARD Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

पुरोहित, जिन्हें “स्लाइट” के नाम से भी जाना जाता है, को उनके उत्कृष्ट अभिनय कौशल और कला में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। स्लाइट की कहानी को एंकर मनीष द्वारा बताया और श्रोतागणों के समक्ष प्रदर्शित किया। अवार्ड समारोह का आयोजन दीपक कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को एक भव्य और सफल आयोजन बताया। उनकी पहचान को दुनिया के सामने अवॉर्ड शो के जरिये लाया गया और दीपक कुमार ने बताया कि स्लाइट की तरह मेहनत और लगन से व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है।

अवार्ड वितरण के साथ स्टार ऑफ मारवाड़ मॉडलिंग प्रतियोगिता हुई, एक विशेष जजमेंट पैनल बनाया गया था, जिसमें प्रमुख जज अनिल जी, फिरोज खान (जोधपुर), और कुणाल व दीपिका (दिल्ली) शामिल थे। इन जजों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और उनकी प्रतिभा को सराहा।

अवार्ड समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे दर्शकों का मनोरंजन हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नए और उभरते कलाकारों को पहचान दिलाना और उन्हें उनके हुनर के लिए सम्मानित करना था।


Share This News