ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 41 उदयपुर में होगा रंगा का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20241008 WA0169 उदयपुर में होगा रंगा का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर।
राज्य स्तरीय की प्रतिष्ठित संस्था अदबी उड़ान संस्था उदयपुर द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार और सम्मान प्रदत करने की समृद्ध परंपरा रही है, इसी के तहत वर्ष 2024 के नवें राष्ट्रीय अदबी उड़ान पुरस्कार के तहत बीकानेर के युवा साहित्यकार पुनीत कुमार रंगा को बाल साहित्य का राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा संस्था के संस्थापक खुर्शीद शेख ‘खुर्शीद’ ने की है।


युवा कवि पुनीत कुमार रंगा की अब तक छः पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। जिनमे प्रमुख रूप से बाल साहित्य की-‘आजारी री अलख’, ‘बाल विज्ञान’, ‘विज्ञान आस-पास’ और ‘मुगती’ यह चारों बाल साहित्य की चर्चित पुस्तकें है। इसी तरह रंगा के दो राजस्थानी काव्य संग्रह ‘मुगत आभौ’ और ‘लागी किण री निजर’ प्रकाशित-चर्चित हो चुके है।


पुनीत कुमार रंगा राजस्थानी अकादमी के ‘प्रेम जी प्रेम युवा पुरस्कार’, राजस्थान बाल साहित्य अकादमी का ‘विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी पुरस्कार’, युवा कागद पुरस्कार आदि पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है। इसके साथ-साथ आप नगर निगम बीकानेर, राव बीकाजी संस्थान, शबनम साहित्य परिषद आदि सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाआंे द्वारा अपने साहित्यक योगदान के लिए सम्मानित हो चुके है।रंगा को उक्त राष्ट्रीय बाल साहित्य पुरस्कार आगामी नवम्बर माह में उदयपुर में एक भव्य समारोह के तहत प्रदत किया जाएगा।


Share This News