ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
supreme court 1718957827 सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, अब दिख रहे है ये वीडियो Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश के उच्चतम न्यायालय सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब चैनल पर सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की जगह पर Ripple नाम का चैनल दिखाई दे रहा है। पहले जहां इस चैनल पर सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा वीडियो आते थे तो वहीं, अब पूरे चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वीडियो सामने आ रहे है।

यह दिख रहा है अब

जानकारी के अनुसार शीर्ष अदालत संवैधानिक पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का उपयोग कर रही है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के वीडियोज को हैकर्स ने प्राइवेट कर दिया गया है। बार एंड बेंच के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन फिलहाल यूट्यूब चैनल की हैकिंग की जांच कर रहा है।

कुछ साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ के महत्त्वपूर्ण मामलों में अपनी कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम करने का फैसला किया था। कोर्ट ने माना था कि लाइव स्ट्रीमिंग की कार्यवाही संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत न्याय तक पहुँचने के अधिकार का हिस्सा है। कोर्ट सुनवाई को लाइव स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का उपयोग कर रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया था।

आज कल आम तौर पर देखा जा रहा है कि स्कैमर्स द्वारा लोकप्रिय वीडियो चैनलों की हैकिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। रिपल ने खुद ही हैकर्स द्वारा अपने CEO ब्रैड गारलिंगहाउस का प्रतिरूपण करने से रोकने में विफल रहने के लिए YouTube पर मुकदमा दायर किया था।


Share This News