ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 11 अक्टूबर में एक साथ है इतने अवकाश! बच्चों व कार्मिको के लिए खबर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। अक्टूबर माह से देश में त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो जाएगी। अक्टूबर के महीने में कई दिन बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। एक साथ छुट्टियों का पैकेज है। किस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा और स्कूल भी बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से छुट्टियों की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है। बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। राजस्थान में 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती का अवकाश रहेगा। इसके बाद 11 को दुर्गा अष्टमी, 12 को विजयादशमी और अंत में 31 अक्टूबर को दिवाली के त्योहार की छुट्टी रहेगी। इस तरह से अक्टूबर माह में वीकेंड को छोड़कर कुल 5 दिनों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 11 और 12 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जबकि 13 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में लगातार 3 छुट्टियां आपकी कहीं नहीं जाने वाली। अगर आप 11 अक्टूबर से पहले या 13 अक्टूबर के बाद एक दिन की छुट्टी लेते हैं तो आपके पास कुल 4 लगातार दिनों की छुट्टी हो सकती है।


Share This News