ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 91 दिल्ली से लेकर राजस्थान तक रहेगा भीषण सर्दी का सितम, जाने आपके शहर में कब है एंट्री? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। उत्तर भारत मे सुबह व रात को गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि इस बार सर्दी की दस्तक अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से शुरु हो सकती है.जो कि समय से बहुत पहले है। इस साल सर्दी अपने पुराने रेकॉर्ड तोड़ सकती है और इसकी अवधि भी लंबी हो सकती है। 20 सितंबर को दिल्ली में 15 साल बाद सुबह इतनी ठंडी दर्ज की गई। विभाग का कहना है कि दिल्ली में ठंड की दस्तक 15-20 अक्टूबर के बीच से हो सकती है. सितंबर के अंत से ही सुबह के वक्त हवा में ठंडक नजर आएगी। राजस्थान ने इस सीजन न सिर्फ गर्मी, बल्कि बारिश में भी रेकॉर्ड बनाया है. यहां इस साल जमकर बारिश हुई है. ऐसे में मौसम विभाग का मानना है कि इस राज्य में इस बार ठंड भी कड़ाके की पड़ेगी. इस राज्य में भी ठंड की एंट्री अक्टूबर लास्ट से ही होने का अनुमान है. इतना ही नहीं, इस साल सर्दियों के मौसम की अवधि भी बढ़ेगी। दिसंबर और जनवरी के महीने में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और जनवरी व फरवरी में ठंड पुराने रेकॉर्ड तोड़ सकती है।


Share This News