ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 74 नए 17 जिलों का आज भविष्य तय होगा, कई जिले रद्द होंगे ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, जयपुर। राजस्थान में कुछ जिले रद्द किए जा सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज, कांग्रेस सरकार की ओर से गठित राजस्थान के 17 नए जिलों और तीन संभागों पर फैसला होना है। नए जिलों और संभागों की समीक्षा के लिए गठित रिटायर्ड आईएएस ललित के पंवार की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए आज कैबिनेट सब कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नए जिलों की प्रशासनिक जरूरतें सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। जानकारों की माने तो सरकार 6 जिलों को रद्द कर सकती है।

जानकारी में रहें कि सरकार को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद 2 सितंबर को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें ललित के पंवार कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा की गई थी। इसमें कुछ छोटे जिलों को मर्ज करने का सुझाव आया था, क्योंकि कमेटी का मानना है कि कई छोटे जिले व्यावहारिक नहीं हैं। नए जिलों पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि आज होने वाली मीटिंग में नए जिलों का भविष्य तय हो सकता है।


Share This News