ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 28 आसाराम से जुड़ी आई यह खबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240814 083605 आसाराम से जुड़ी आई यह खबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Asaram with police

Thar पोस्ट। आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को पहली बार सात दिन की पैरोल मिली है। जानकारी के मुताबिक पैरोल की अवधि में आसाराम महाराष्ट्र के माधोबाग में इलाज करवाएंगे। इस दौरान वे पुलिस कस्टडी में ही रहेंगे।

आसाराम ने इलाज के लिए पैरोल एप्लिकेशन लगा रखी थी, लेकिन हर बार खारिज हुई। इससे पहले आसाराम को जोधपुर स्थित निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज के लिए पुलिस कस्टडी में अनुमति दी गई थी। वहां आसाराम ने पुणे के डॉक्टर्स की देखरेख में इलाज करवाया था। इसके बाद वापस तबीयत बिगड़ने पर जोधपुर एम्स में भर्ती हुए। आसाराम की ओर से वापस पैरोल एप्लिकेशन लगाई गई, जिसे स्वीकार करते हुए इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल के आदेश हुए हैं।

आसाराम बीमारी को लेकर पैरोल की मांग कर चुके हैं, लेकिन बात नहीं बनी थी। आसाराम की ओर से 20 जून को 20 दिन की पैरोल कोर्ट से मांगी गई थी, लेकिन तब पैरोल कमेटी ने इससे इनकार कर दिया था।

यह था मामला : 85 वर्षीय आसाराम बापू 2013 से जोधपुर जेल में बंद हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम को जोधपुर पुलिस ने वर्ष 2013 में इंदौर से गिरफ्तार किया था। आरोप था कि आसाराम ने अपने आश्रम में ही एक किशोरी छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में पांच साल की लंबी सुनवाई के बाद 25 अप्रैल 2018 में कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।


Share This News