ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 27 अमेरिका की सेंट मार्टिन आइलैंड पर नज़र, इसलिए बांग्लादेश में मचा कोहराम! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अमेरिका पर शेख हसीना ने आरोप लगाया है कि उनकी सरकार गिराने और तख्तापलट करने में अमेरिका है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का आरोप है कि अमेरिका उनसे सेंट मार्टिन आइलैंड के लिए सौदेबाजी कर रहा था. उन्होंने अमेरिका की डिमांड पूरी नहीं की, इसलिए उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची गई. शेख हसीना जिस सेंट मार्टिन आइलैंड की बात कर रही हैं, वह बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्वी हिस्से में 3 किलोमीटर वर्ग क्षेत्रफल में फैला है और सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है.। अमेरिका, बांग्लादेश से सेंट मार्टिन आइलैंड इसलिए चाहता था, ताकि हिंद महासागर में अपना प्रभुत्व स्थापित कर सके. वह सेंट मार्टिन आईलैंड पर अपना बेस बनाकर चीन, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान पर एक साथ नजर रख सकता था. यह पहला मौका नहीं है जब सेंट मार्टिन आइलैंड सुर्खियों में है. 20 साल पहले इसी आइलैंड से भारत के खिलाफ खौफनाक साजिश रची गई थी।

जानकारी में र्शे कई वर्ष 2004 के वक्त बांग्लादेश में खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात जैसी चार पार्टियों की गठबंधन सरकार थी. 1 अप्रैल 2004 को बांग्लादेश की सुरक्षा एजेसियों को खबर मिली कि चटगांव यूरिया फर्टिलाइजर लिमिटेड के कैंपस में कुछ बड़ा हो रहा है. बांग्लादेश पुलिस और कोस्ट गार्ड्स की टीम जब इस कंपनी के डॉक में पहुंची तो उनके होश उड़ गए. वहां दस ट्रक खड़े थे और सबमें AK-47 से लेकर ग्रेनेड, रॉकेट लॉन्चर जैसे हथियार भरे थे. बांग्लादेश के इतिहास में पहली बार हथियारों का इतना बड़ा जखीरा पकड़ा गया था।


Share This News