ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220805 172930 3 7 अगस्त को रहेगा आधे दिन अवकाश, लेकिन केवल यहां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मेलों व त्योहारों का खास महत्व है। जयपुर में तीज मेले पर राजस्थान सरकार ने आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। 7 अगस्त को तीज के त्योहार के दिन जयपुर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों, शिक्षण संस्थानों में आधे दिन का अवकाश रहेगा। जयपुर में तीज की सवारी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस बार जयपुर में 7 अगस्त को तीज मनाया जाएगा। 6 अगस्त को तीज माता का सिंजारा मनाया जा रहा है।

7 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। तीज के त्योहार पर जनानी ड्योढ़ी से 7 और 8 अगस्त को परंपरागत शाही लवाजमे के साथ तीज की सवारी निकलेगी। सवारी त्रिपोलिया गेट से निकलकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा पहुंचेगी। तीज की सवारी के दौरान 150 कलाकार राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। इस बार सवारी से पहले ही छोटी चौपड़ और तालकटोरे की पाल लोक नृत्य शुरू हो जाएंगे।


Share This News