ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240805 WA0285 राष्ट्रगाथा सीजन 3 के पोस्टर का लोकार्पण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। आजादी के महोत्सव ‘राष्ट्रगाथा सीजन-3’ के पोस्टर का लोकार्पण सोमवार को आईजी कार्यालय में हुआ। लोकार्पण संभाग आईजी ओमप्रकाश पासवान व जिला पुलिस की टाइगर एसपी तेजस्वनी गौतम ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान आईजी ओमप्रकाश ने राष्ट्रगाथा सीजन-2 की स्मृति साझा करते हुए सीजन-3 की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी। एसपी गौतम ने इस आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। रोशन बाफना ने बताया कि  ‘राष्ट्रगाथा सीजन-3’ में इस बार फिर से नवाचार किया जा रहा है।

सामाजिक, सांस्कृतिक व देशभक्ति से सराबोर इस चर्चित आयोजन में करीब 15 स्कूलों के चार सौ से अधिक बच्चे प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम समन्वयक व कोरियोग्राफर शशिराज गोयल के निर्देशन में स्कूली बच्चों को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बच्चों व स्कूलों से किसी प्रकार का प्रतिभागिता शुल्क नहीं लिया जाता। राष्ट्रगाथा का सीजन-3 भी फोर्ट स्कूल के पीछे, राजीव गांधी मार्ग पर स्थित भ्रमण पथ मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सेवा सम्मान, राष्ट्र शक्ति अवॉर्ड सहित अलग अलग क्षेत्रों की दस युवा शख्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज, राजनीति, पुलिस, प्रशासन, साहित्य, कला, संस्कृति व उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी।


Share This News