ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 6 बीकानेर : भाजपा नेता का निधन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

boda बीकानेर : भाजपा नेता का निधन Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता रिखबदास बोड़ा का आज दोपहर में निधन हो गया। पीबीएम अस्‍पताल के सुपर स्‍पेश्‍लिटी ब्‍लॉक (एसएसबी)ं में बोड़ा का उपचार चल रहा था। शहर में शोक की लहर छा गई। उनके पुत्र योगेश बोड़ा ने बताया कि रिखबदास बोड़ा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्‍कार लालीमाई पार्क के पास स्थित श्‍मशान स्‍थल पर किया जाएगा। बोड़ा अपने पीछे पुत्र कन्‍हैयालाल, रामेश्‍वर, बालेश्‍वर, योगेश व दो पुत्रियों शिवकुमारी व सुरजा पुरोहित सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रिखबदास बोड़ा के निधन पर केन्‍द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,पूर्व मत्री डॉ बी डी कल्ला, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, शहर भाजपा अध्‍यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, अविनाश जोशी, सुधा आचार्य सहित अनेक नेताओं ने शोक जताया है। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रिखबदास बोड़ा युवावस्‍था से ही जनसंघ से प्रभावित रहे। बोड़ा जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े थे। जनसंघ का भाजपा में विलय हुआ, इसके बाद वो भाजपा में सक्रिय रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के साथ काम कर चुके रिखबदास बोड़ा राजनीति के साथ ही व्यापारियों के संगठन में भी सक्रिय रहे। सूरसागर लखावत व्यास चौक में बीजेपी नेता की बहन का भी कुछ माह पूर्व निधन हो गया था।

फड़ बाजार के व्यापारियों के लिए संघर्ष किया। भैरोसिंह शेखावत जब भी बीकानेर आते, तब बोड़ा से अवश्य मिलते थे। बोड़ा ने अपने व्यक्तिगत काम कभी राजनीति का उपयोग नहीं किया। भाजपा नेता रहे हरिशंकर भाभड़ा के भी बोड़ा नजदीकी रहे। इमरजेंसी के दौरान भी उन्‍होंने सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। बीकानेर भाजपा में उनके सक्रिय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


Share This News