ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240726 WA0264 बीकानेर आईं दोनों नव विवाहिताएं, पगफेरे की रस्म Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नारी निकेतन द्वारा हाल ही में विवाहित दो आवासनियों को कन्यादान के रूप में मिली राशि शुक्रवार को अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू की मौजूदगी में सुपुर्द की गई।


अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि नव विवाहित उषा को 1 लाख 91 हजार तथा सोनाक्षी को एक लाख 86 हजार रुपए कन्यादान के रूप में प्राप्त हुए। यह राशि इनके नाम से एफडी बनवाकर आवासनियों को सुपुर्द की गई।
उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को आवासनियों के विवाह उपरांत शुक्रवार को पगफेरे की रस्म के लिए दोनों नव विवाहिताएं बीकानेर आई थी।


नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन और भामाशाहों के सहयोग से संस्था की आवासनियों उषा एवं सोनाक्षी का 15 जुलाई को विवाह सम्पन्न करवाया गया। इससे पूर्व आवासनियां अपने परिवार के साथ भामाशाह रवीन्द्र व्यास तथा बलविन्द्र यादव के घर गईं और पीहर पक्ष की रस्म अदायगी की।

उल्लेखनीय है कि रवीन्द्र व्यास तथा बलविन्द्र यादव आवासनियों की शादी की रस्म में साक्षी बने। इससे पहले नारी निकेतन में आई आवासनियों का नारी निकेतन के अधीक्षक एवं स्टॉफ द्वारा स्वागत किया गया। अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि शादी के दौरान आवासनियों के लिए प्राप्त समस्त वस्त्र एवं आभूषण भी उनके ससुराल पक्ष के समक्ष आवासनियों को सुपुर्द किए गए।


इस दौरान संस्थान के अनिल कुमार बिस्सा, सन्तोष कुमार मेहरा, लोकेश जांगिड, विजेन्द्र सिंह राठौड़, नीलम पंवार, पुष्पा, इन्दुबाला महात्मा, पोन्नमा अन्ब्रहाम, सरोज, रेखा शर्मा तथा भामाशाह रवीन्द्र व्यास, सुनीता व्यास, बलविन्द्र यादव, विजयलक्ष्मी यादव आदि उपस्थित रहे।


Share This News