ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240710 123124 बजट में युवाओं को मिली ये सौगात, 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट जयपुर। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज बजट में 4 लाख नई भर्तियों की घोषणा की। ये सभी भर्तियां 5 साल में की जाएंगी। साथ ही सरकार नई युवा नीति भी लाएगी। 10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की घोषणा। स्टूडेंट्स के लिए नए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। 1.50 लाख से ज्यादा युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रदेश में पहली बार 2750 किमी से अधिक की लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा।।30 करोड़ की लागत से डीपीआर बनाई जाएगी। ये एक्सप्रेस वे- जयपुर किशनगढ़, अजमेर, जोधपुर 350 किमी, कोटपुतली-किशनगढ़ 181 किमी, जयपुर-भीलवाड़ा 193 किमी, बीकानेर-कोटपुतली 295 किमी, ब्यावर-भरतपुर 342 किमी, जालौर-झालावाड़ 402 किमी, अजमेर-बांसवाड़ा 358 किमी, जयपुर-फलौदी 342 किमी, श्रीगंगानगर-काेटपुतली 290 किमी। इसके अलावा

वित्त मंत्री ने बजट में बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए बड़ी घोषणा की है। इसके अनुसार एक हजार नए डॉक्टर व 4 हजार नर्सिंग कर्मी की भर्ती की जाएगी. साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में आयुष्मान मॉडल डिस्पेंसरी खोली जाएगी।


Share This News