ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240710 WA0192 लूणकरनसर में 70 किलो अवधि पार खराब खाद्य सामग्री कार्रवाई नष्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता के निर्देशो में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवम बीसीएमओ लूनकरनसर डॉ विभय तंवर द्वारा लूनकरनसर मेन बाजार में संयुक्त कार्रवाई की गई।

डॉ गुप्ता ने बताया कि उक्त कारवाई मैसर्स श्री बजरंग स्टोर, डालचंद व प्रदीप कुमार में निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठानों में पाए गए अवधिपार नमकीन, लालमिर्च पाउडर, संगम अंवला, संगम जलजीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, भुजिया आदि कुल लगभग 70 किलोग्राम सामग्री को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

मौके से खाद्य नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई से मार्केट मे दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी। कार्रवाई में डॉक्टर विभय तंवर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News