ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 41 राजस्थान का बजट आज पेश होगा, क्या होगा महंगा और सस्ता ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। प्रदेश की वित्त मंत्री दिया कुमारी भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश करेंगी। जानकारी के मुताबिक बजट का आकार लगभग 4 लाख 90 हजार करोड़ हो सकता है। राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए नई सरकार अगले पांच सालों में क्या करने जा रही है इसका अनुमान बजट में नजर आएगा। सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा।पहली बार है जब केंद्रीय बजट आने से पहले ही राज्य सरकार अपना बजट पेश करेगी। इससे पहले जनवरी में सरकार अपना अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। पूर्ण बजट में राजस्व के टारगेट में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

अप्रैल 2024 से शुरू हुए नए वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में सरकार लगभग 41 हजार करोड़ रुपये व्यय कर चुकी है। टैक्स और नॉन टैक्स मिलाकर सरकार करीब 19 हजार करोड़ रुपये का रेवेन्यू कलेक्शन कर चुकी है। इनमें शराब से इस साल कुछ 17100 करोड़ के टैक्स कलेक्शन का अनुमान है, जिसमें से अब तक 1192 करोड़ सरकार को मिल चुका है।


Share This News