Thar पोस्ट। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के सी वार्ड में सोमवार रात टॉयलेट की पट्टियां अचानक टूटकर गिरने से मरीजो में हड़कंप मच गया। जानकारों के अनुसार सी वार्ड के टॉयलेट की पट्टियां सोमवार रात को भरभरा कर गिर गई। उस वक्त कोई मरीज वहां पर नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तेज आवाज होने पर वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन और स्टाफ दौड़ कर पहुंचे।देखा तो टॉयलेट की की पट्टियां गिरी थी और धूल का गुबार फैला था।
इस वार्ड के ठीक नीचे एफ वार्ड का भी टॉयलेट है। पट्टियां गिरने से उसको भी खतरा पैदा हो गया है। इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर प्रमोद कुमार सैनी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड्स को पाबंद किया गया है गैलरी में भी निगरानी रखे।