ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 36 युवक-युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर जान बचाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240709 143733 युवक-युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर जान बचाई Rajasthan News Portal राजस्थान
पुलिस अधीक्षक कार्यलय की तरफ भागता कपल

Thar पोस्ट। जालोर में एक युवक युवती ने पहुंचकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक प्रेमी युगल, प्रेम विवाह के बाद पुलिस सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। प्रेम विवाह के बाद प्रेमी युगल इस कदर दौड़कर फिल्मी स्टाइल में पुलिस सुरक्षा के लिए पहुंचा कि उन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

जालोर कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर बाद उस समय बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी, जब एक प्रेमी युगल को परिजनों ने घेर लिया। बाद में प्रेमी युगल ने मौका पाकर एसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई और सुरक्षा मांगी। 

एक युवक और एक युवती दोनों आपस में प्यार करते हैं, दोनों एक ही समाज से हैं। दोनों को उम्मीद थी कि परिजन उनकी सगाई कर देंगे, लेकिन दोनों की सगाई अन्यत्र होने की भनक लगी तो युवक युवती ने भागकर प्रेम विवाह कर लिया। जालोर कलेक्ट्रेट पहुंचे ही थे कि युवती के परिजनों को भनक लग गई, उन्होंने कलेक्ट्रेट में दोनों को घेर लिया, इस दौरान युवक के कुछ रिश्तेदार भी पहुंच गए। 

युवती के परिजन युवती को जबरदस्ती ले जाने लगे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, इस दौरान मौका पाकर युवक युवती दोनों भागकर एसपी कार्यालय में पहुंच गए और दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की बात कही। पुलिस सुरक्षा देने की मांग की गई। फिल्मी स्टाइल में हुआ इस प्रकार का नाटकीय घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा। 

परिजनों और रिश्तेदारों की ओर से उन्हें दोनों को घेर लिया था, जिसमें युवक के भी कुछ रिश्तेदार पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने समझाइस की भी कोशिश की। प्रेमी युगल ने अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हुए मौका पाकर इस कदर एसपी कार्यालय में दौड़ लगाई।


Share This News