ताजा खबरे
IMG 20220511 111942 बीकानेर में दो कांस्टेबल निलंबित, यह था मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने दो कांस्टेबल को निलंबित किया है तो एक को लाइन हाजिर किया गया है। इस बारे में गौतम ने बताया कि कास्टेबल अमित व महेश को सस्पेंड किया गया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों कास्टेबल पिछले दिनों थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर्स के साथ हुई लूट में आरोपियों के संपर्क में थे। इन दोनों पर एक आरोपी का नाम निकालने के लिये रूपये मांगे थे। जिसकी जांच करने के बाद आज शाम को एसपी ने दोनों के निलंबन के आदेश निकाले। वहीं एक अन्य हैड कास्टेबल को जस्सूसर गेट क्षेत्र में दुकानदारों से बदसूलकी करने पर लाइन हाजिर किया गया है। यह जानकारी मिली है कि जेपी नाम के इस हैड कास्टेबल की शिकायत की गई थी।


Share This News