Thar पोस्ट न्यूज। सूबे के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भजनलाल शर्मा की सरकार में उनके पास कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी। किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को राजस्थान में बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। किरोड़ी भजनलाल शर्मा की सरकार में वरिष्ठ मंत्री थे। इस्तीफे की जानकारी उनके एक सहयोगी ने दी है।

उन्होंने 10 दिन पहले ही मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया था। बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी नेताओं द्वारा कई दिनों से मनाया भी जा रहा था। किरोणी लाल अभी सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

कद्दावर बीजेपी नेता ने अपनी इस्तीफे से पहले एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। उन्होंने श्रीरामचरितमानस की दो लाइन दोहराई हैं। उन्होंने लिखा, ‘रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।’