ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220726 123123 2 घात लगाकर हुई थी सोने चांदी की लूट, पुलिस ग्रिप में ये आरोपी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों के इरादों पर पानी फेर रही है। बीकानेर में हुई सोना चांदी लूटने की वारदात को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 8 बदमाशों को गिरफ्त में लिया है। घात लगाकर तीन जनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और अन्य उनके सहयोगी रहे। इस मामले में पुलिस ने रात भर खोजबीन कर वारदात में शामिल 8 लोगों को गिरफ्त में लिया है। इनमें से बंगला नगर निवासी राकेश जाट, दिनेश बिश्नोई और बजरंग धोरा के पास रहने वाले मनोज जाट ने इमरान को रोका और उससे मारपीट कर सोने चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। तीनों अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर भागे थे। पुलिस ने स्कूटी सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के जरिए खोजबीन शुरू कर वारदात में शामिल पांच अन्य को भी गिरफ्त में लिया। इस दौरान मौके पर मिली स्कूटी मेघासर निवासी सत्यनारायण की है जो उसके भांजे राजा उर्फ़ लक्ष्मी नारायण सोनी के पास थी। वारदात करने वाले तीनों बदमाशों को स्कूटी दी गई। वारदात के बाद भागीरथ जाट कार लेकर पहुंचा और तीनों बदमाश उसमें सवार होकर मेघासर पहुंचे वहां सत्यनारायण सोनी, विवेक और अमीर के साथ मिलकर सोने चांदी की हिस्सा की। पुलिस लग-अलग टीमों ने रात भर पीछा करने के बाद आठों आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनसे माल भी बरामद कर लिया गया है। इमरान की दुकान के पास से अमीर भी काम करता था उसे इमरान के आने जाने की पूरी जानकारी थी उसने ही अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।


Share This News