ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 7 सत्संग में भगदड़, 60 की मौत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। देश के यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 60 जनों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि वहां के प्रशासन ने की है। इनके शव एटा जिला हॉस्पिटल पहुंचे हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।घायलों को एटा के मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस बारे में हाथरस के डीएम आशीष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है  डॉक्टरों ने मुझे करीब 50-60 मौतों का आंकड़ा बताया है। कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति एसडीएम द्वारा दी गई थी और यह एक निजी कार्यक्रम था। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। प्रशासन का प्राथमिक ध्यान हर संभव सुविधा प्रदान करना है।

सिकंदराराऊ के मंडी के पास फ़ुलरई गांव में भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने से 60 लोगों मौत हो गई। स्थानीय लोग 50 से अधिक की मौत की आशंका जता रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने 60 लोगों के मरने की पुष्टि की है। सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 


Share This News