ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 2 NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, होगा बड़ा फैसला ! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देशभर में नीट पेपर लीक मामले लेकर देशभर में बवाल मचा है। हालाँकि इस चर्चित मामले की जांच में एजेंसियां जुटी हुई हैं। नीट पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। जानकारी में हो कि SC में पिछली सुनवाई के दौरान, NTA ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि नीट री-एग्जाम 23 जून को होगा और 6 जुलाई से शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए परिणाम 30 जून तक घोषित किए जाने की संभावना है। जानकारी दे दें कि 23 जून को 1563 पात्र उम्मीदवारों में से केवल 813 (52%) ही नीट री-एग्जाम में शामिल हुए थे और 48% छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।  दूसरी ओर

परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CBI ने गुजरात के गोधरा में एक स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पंचमहल जिले में गोधरा के निकट स्थित जय जलाराम स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या छह हो गई है। इनमें से पांच को गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में आरोपियों ने कम से कम 27 अभ्यर्थियों से परीक्षा पास करने में मदद करने के लिए 10-10 लाख रुपये की कथित तौर पर मांग की थी। जय जलाराम स्कूल उन निर्धारित केंद्रों में से एक था जहां 5 मई को नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी। 


Share This News