Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के जस्सूसर गेट इलाके रांकावत भवन के सामने एक जने का शव पड़ा मिला। यह बीकानेर नगर निगम कर्मचारी मुकेश वाल्मीकि का बताया जा रहा है ।
यहां आस पास में रहने वालों ने बताया कि दोपहर में करीबन 4- 5 बजे यह यहां आकर चौकी पर.बैठा था और बैठे-बैठे ही 5 से 10 मिनट में जैसे कोई सो रहा हो वैसे लेट गया था लेकिन काफी देर तक उठा नहीं तो मोहल्ले वालों ने उस पर पानी आदि डाला इसको हिलाया लेकिन कोई हलचल नहीं हुई तब पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान की कोशिश की वार्ड नंबर 43 के जमादार अशोक बोहरा से पता चला कि यह मुकेश वाल्मीकि है जो नगर निगम के कर्मचारी है और इसका घर वाल्मीकि बस्ती में है तब उसके घर पर सूचना की गई घर वाले आए। पुलिस जांच में जुटी है कि इसकी मौत किस कारण हुई है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।