ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240620 WA0209 scaled रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किया सामूहिक योग का अभ्यास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जीवन में खुश रहने के लिए योग जरुरी – डॉ. गुंजन सोनी। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के Thar पोस्ट न्यूज।प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी मार्गदर्शन से योग गुरू दीपक शर्मा के सानिध्य मे गुरुवार को रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए योग व्याख्यान एवं कॉमन योग प्रोटोकॉल के अभ्यास हेतु योग शिविर आयोजित हुआ। एसपी मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी योगा, डॉ. योगिता सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग गुरु दीपक शर्मा ने योग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए प्रार्थना, शिथिलीकरण के अभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया और इनसे होने वाले फायदों के बारे में बताया।

योग गुरु शर्मा ने कहा कि इस वर्ष हम 10वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “स्वयं व समाज के लिए योग” की थीम पर मना रहे है।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ अनीता पारीक ने कहा कि नियमित योग करने से हम दिनभर ऊर्जावान रहते है। अंत में योग गुरु दीपक शर्मा ने हास्यासन का अभ्यास करवाकर कहा कि जीवन में यदि हम खुश रहना चाहते है तो योग को हमें अपनी जीवनशैली में आत्मसात् करना होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य डॉ.कांता भाटी , गोविंद ओझा के साथ ही कई रेजिडेंट डॉक्टर्स मौजूद रहे।


Share This News