ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 17 पुलिस के साथ मारपीट मामले में 5 गिरफ्तार, वीडियो भी हुआ था वायरल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चर्चा में चल रहे बीकानेर जिले के जसरासर थानाधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना जसरासर मय स्टाफ के गश्त करते हुए पुलिस थाना जसरासर के प्रशासनिक भवन की आंवटित व कब्जेशुदा भूमि जसरासर के पास पहुंचे तो थाना हाजा की भूमि का पडोसी मूलाराम जाट अपने घरवालों के साथ थाना हाजा की आवंटित व कब्जेशुदा भूमि पर तारबंदी/बाड कर रहा था व भूमि के अन्दर लगा हुआ टेंट नीचे गिराया हुआ था। जिस पर थानाधिकारी ने उक्त लोगों को समझाईश की तो वो उन्होंने थानाधिकारी व अन्य स्टाफ के साथ मारपीट की तथा सरकारी गाड़ी पर पत्थर मारकर पीछे की हैडलाईट, ब्रेक लाईट तोड़ दी  घटना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान मन हंसराज लूणा पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा द्वारा शुरु किया गया।

ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक रेन्ज बीकानेर व तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर ने प्रकरण की गंम्भीरता को देखते हुए निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान आरपीएस जिला बीकानेर व हिमांशु शर्मा आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा हंसराज लूणा पुनि व थानाधिकारी जसरासर मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित आरोपी मूलाराम, रामनिवास, रेवन्तराम, बंशीलाल, व खेमीदेवी पत्नी मूलाराम को दस्तयाब कर अनुसंधान किया गया। बाद अनुसंधान उक्त आरोपीगण को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया जाकर जेल मे भिजवाया गया।


Share This News