ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240618 WA0245 श्रीलक्ष्मीनाथ मन्दिर में निर्जला एकादशी पर भीड़ उमड़ी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में निर्जला एकादशी का त्यौहार आज को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। ।सुबह 5:00 बजे से ही श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई,जो दोपहर 1:00 बजे तक निरंतर जारी रही । पहली बार
निर्जला एकादशी के इस पावन पर्व पर हज़ारो भक्तों (विशेषतःमहिलाओं ने ) सुबह होने से पहले ही पहुंचना शुरू कर दिया था। सुबह भीड़ का आलम ऐसा था की पहली बार- बाहर के मेन गेट से मंदिर के गेट तक लाइन लग गई।


महिलाएं सिर पर मटकी तथा हाथो में सेवई, आम, पंखी,ओले, छलनी तथा कपड़े लेकर श्रीलक्ष्मी- नाथजी के जयकारे लगाते, भजन गाते हुए मंदिर पहुंचे।उन्होंने सपरिवार ठाकुर जी के धोक लगाई तथा मनोकामनाएं मांगी। दर्शन के पश्चात दर्शनार्थियों ने पार्क परिसर में चल रहे दोनों फव्वारों तथा झूलों का आनंद लिया।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि मेले में खोये 6 बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया तथा खोये 3 पर्स तथा खोये हुए 4 मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किये।

समिति के निर्मल आचार्य, अनिल सोनी, धीरज जैन, विनोद महात्मा, चंद्रप्रकाश, गणेश भादाणी, विकास दैया, कैलाश छीम्पा, मुकेश जोशी,ललित सोनी तथा मौनी मारू ने दर्शनार्थियों को लाइन लगाकर दर्शन कराने में सहयोग किया ।
समिति की ओर से निशुल्क जूता-चप्पल सेवा केंद्र पर मूलचंद पवार, हेमन्त शर्मा,मुरली पवार,अशोक स्वामी,बाबू पंवार,धर्मेंद्र अग्रवाल, शैलेष पवार ,सुरेंद्र अग्रवाल,युवराज पंवार,परमेश्वर कोटिया तथा हरिकिशन पंवार ने सेवाएं प्रदान की ।
समिति की ओर से खोया -पाया केंद्र तथा नियंत्रण कक्ष में , शिव शंकर कुशवाहा, कपिल हर्ष,कालू बीकानेरी,क्रांति सोनी,हेमन्त सोनी,घनश्याम महात्मा,ने सेवाएं प्रदान की ।

जल -सेवा एवं शर्बत- सेवा में शशि मोहन दरगड़, शिवप्रकाश सोनी, महेन्द्र सोनी, योगेंद्र दाधीच,हरिप्रकाश सोनी ने सेवाएं प्रदान की।
सचिव सीताराम कच्छावा ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, देवस्थान विभाग, नगर विकास न्यास,नगर निगम, जल प्रदाय विभाग तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम को मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।


Share This News