ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240618 092522 पक्षियों ने दे दिए भीषण बारिश के संकेत, रहें तैयार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240618 092544 पक्षियों ने दे दिए भीषण बारिश के संकेत, रहें तैयार Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। वातावरण में बदलाव से पहले अनेक पशु पक्षी संकेत देने लगते हैं।  राजस्थान में ग्रामीण इलाकों में  आज भी प्रकृति के इशारों को ही मौसम से जोड़कर देखा जाता है। बीकानेर व जयपुर आदि जिलों में लोगों ने इन संकेतों को हाल ही में देखा है। प्रकृति इस बार मानसून अच्छा रहने के संकेत दे रही है। ये संकेत टिटहरी पक्षी द्वारा दिए गए अंडों से बखूबी समझ में आ रहे हैं। इसी तरह बीकानेर में भी कुछ किसानों ने मिट्टी में चिड़िया को नहाते देखा है। पहले के जमाने में इस पक्षी के अंडे देख लोग बता देते थे कि बारिश कैसी होगी पुराने जमाने में ग्रामीण किसान मौसम का हाल जानने के लिए कई तरीके अपनाते थे। यह भी उन्ही में से एक है।

टिटहरी पक्षी के अंडे आसानी से नहीं दिखते हैं। लेकिन, दौलतपुरा क्षेत्र के सेवापुरा रामपुरा गाव खेत मे टिटहरी ने अंडे दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टिटहरी के अंडे दिख जाएं तो माना जाता है बारिश अच्छी होती है। बता दें कि टिटहरी अप्रैल से जून माह के द्वितीय सप्ताह तक अंडे देती है। लगभग 18 से 20 दिनों बाद इनमें से बच्चे बाहर निकल जाते हैं। पूर्वजों से सुनते आए हैं कि जब टिटहरी के अंडे दिखाई देते हैं तो बारिश अच्छी होती है।

यह भी है कि अगर 4 की संख्या में अंडे दिखाई दें तो इसका मतलब पूरे चार महीने अच्छी बारिश होगी।  अंडे 3 की संख्या में दिखें तो माना जाता है 3 महीने ही बारिश होगी। ग्रामीणों का कहना है कि ऊंचे स्थान पर अंडे दिए हैं तो बारिश जल्दी होगी। निचले स्थान पर अंडे दिए हैं तो मान लीजिए बारिश देर से होगी।

हालांकि वैज्ञानिक शोध की बात करें तो, अंडों को लेकर विज्ञान के पास कोई प्रमाण नहीं है यह वैज्ञानिक शोध का विषय भी है। टिटहरी सहित कुछ पक्षियों में मौसम का पूर्वानुमान लगाने की अद्भुत क्षमता होती हैं। किसान टिटहरी के अंडों को देखकर जमाने से मानसून का पूर्वानुमान लगाते आ रहे हैं। खेत की जुताई करते समय यदि किसान को टिटहरी के अंडे दिख जाएं तो वह उस जगह की जुताई नहीं करते। किसान टिटहरी के अंडों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं।


Share This News