ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 52 चर्चा में : पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने टिकट वितरण को लेकर कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

rajasathana df1ff8e2e7847a72d0633511d0e03073 चर्चा में : पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने टिकट वितरण को लेकर कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी

Thar पोस्ट न्यूज। इन दिनों राजनीति के गलियारों में पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीसिंह भाटी के बयान चर्चा में है। भाटी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री भाटी ने संगठन के काम और सीटों के बंटवारे को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ पर भी निशाना साधा। चूरू सांसद राहुल कस्वां के टिकट काटे जाने पर भाटी ने कहा कि जो सांसद अच्छा काम रहा था उसका टिकट कटवा दिया, जिसके चलते प्रदेशभर में जाट वोटों का ध्रुवीकरण हो गया। 

पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि संगठन स्तर पर भी कुछ कमियां रहीं। उन्होंने प्रदेश में हावी अफसरशाही पर तंज कसते हुए कहा कि जयपुर में विधायक मुख्य सचिव के कमरे के आगे लाइन में खड़े रहते हैं, ऐसे में साफ जाहिर है कि ब्यूरोक्रेसी सरकार पर हावी है। अगर अफसरों के ऑफिस के आगे विधायक लाइन में खड़े रहेंगे तो निचले स्तर के कार्यकर्ताओं का क्या होगा। 

सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कई लोगों ने अपने प्रभाव से गलत टिकटों का वितरण करवा दिया, जिसके चलते प्रदेशभर में पार्टी को नुकसान हुआ। साथ ही बीकानेर संभाग की तीन में से दो सीटों पर हम हार गए।


Share This News