ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 50 महिलाओं ने एसएचओ को नीचे गिराया, जमीन विवाद गहराया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

sho beateen by femails jasrasar महिलाओं ने एसएचओ को नीचे गिराया, जमीन विवाद गहराया Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट नोखा। बीकानेर जिले में थाने की जमीन को लेकर चल रहा विवाद आज गहरा गया। तनातनी का वीडियो भी वायरल हुआ है। विवाद के चलते महिलाओं ने एसएचओ को जमीन पर गिरा दिया। फिर गर्दन पकड़कर दबोच लिया और नोच डाला। थानाधिकारी का कहना है- जमीन थाने के लिए आवंटित कर दी, परिवार जमीन अपनी होने का दावा कर रही है। मामला सोमवार का बीकानेर के जसरासर गांव का सुबह 11 बजे का है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो गया है।

इस बारे में एसएचओ संदीप पूनिया के अनुसार– यह जमीन ग्राम पंचायत जसरासर ने पुलिस थाने के लिए आवंटित की थी। इसके बाद एसडीएम स्तर पर जमीन का सीमा ज्ञान करवाया था। सीमा ज्ञान करने से ही पता चला कि थाने के लिए जमीन कौन सी है। उसी जमीन पर कब्जा लिया गया था। यहां टेंट लगाया गया था। जमीन पर तारबंदी करने और टेंट लगाने के बाद मूलाराम ने हाईकोर्ट में अपील की, जिस पर स्टे मिल गया।

स्टे मिलने तक पुलिस अपना कब्जा कर चुकी थी। ऐसे में इसके साथ छेड़छाड़ नहीं हो सकती थी। आज सुबह थाने के स्टाफ के साथ यहां से गुजर रहा था। इस दौरान देखा तो टेंट से किया गया अस्थाई कब्जा नजर नहीं आया। यहां पहुंचे तो मूलाराम का परिवार लड़ने-झगड़ने लगा।


विवाद बढ़ने पर मूलाराम के साथ उसकी पत्नी, बेटा रेवंतराम और उसकी पत्नी, बेटा रामनिवास, विजय पाल और मूलाराम के दो भाई गाली-गलौज करने लगे। थानाधिकारी से धक्का-मुक्की की। SHO की कॉलर को पकड़कर धक्का मारते हैं। इसी दौरान थानाधिकारी एक युवक को पकड़कर जमीन पर गिराते हैं। मौके पर मौजूद लोग SHO को पकड़ लेते हैं।

महिलाएं युवक को छुड़ा लेती है और थानाधिकारी की गर्दन को दबोचकर मिट्‌टी में घसीटती है। जगह-जगह से नोच लेती है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने SHO को महिलाओं से छुड़वाया। थानाधिकारी ने आरोपी मूलाराम उसके तीन बेटों, दो बेटों की पत्नियों और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

इस बारे में मूलाराम का कहना है कि जमीन मेरी पंचायत कैसे आवंटित कर सकती है मामले को लेकर मूलाराम ने कहा- ग्राम पंचायत ने थाने के लिए जो जमीन आवंटित की है, वो उसकी स्वयं की है। ऐसे में ग्राम पंचायत को ये अधिकार नहीं है कि इस जमीन का आवंटन थाने के लिए कर दिया जाए।

थानाधिकारी पर हमले के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। SP तेजस्वनी गौतम ने अधिकारियों को मौके पर जाकर तफ्तीश करने के निर्देश दिए हैं। पूरे मामले की जांच नोखा थानाधिकारी को दी गई है।


Share This News