


Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।। निर्जला एकादशी पर श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल द्वारा श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर के आगे सेवा शिविर लगाया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन गुरुवार को किया गया। संस्थान से जुड़े मनु अग्रवाल ने बताया कि लगातार 37वें वर्ष लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण के मुख्य द्वार के बाहर भरने वाले निर्जला एकादशी मेले पर शीतल जल शरबत की सेवा की जाएगी। मंडल के राजेश छंगाणी ने बताया कि सेवा कार्य के पोस्टर का विमोचन भांडाशाह जैन मंदिर में प्रांगण संतोषानंद सरस्वती महाराज, भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, जे पी व्यास, राजेश रंगा,ललित मोदी दाऊजी छंगाणी, शंकर भोजक, लखपत,बाबूलाल छंगाणी, प्रमोद छंगाणी,अशोक गौड़,भैरू महाराज ओझा,यश छंगाणी,नारायण दास छंगाणी,जीतू छंगाणी,मनीष छंगाणी ,मुकेश भादाणी,प्रभु छंगाणी बाबूलाल भादाणी,सुरेश छंगाणी निखिल तंवर,भेरू छंगाणी(लालूड़ी) गिरिराज भादाणी,पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी,किरण बणिया,हनुमान तंवर पूनमचंद राठौड़ ,सनु व्यास,पंकज तंवर,किशन तंबोली, जगु सेवग सहित मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर मेले में पुख्ता इंतजाम किस तरह किए गए उसे पर चर्चा की। लाइट पानी बिजली सफाई की व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन को अवगत करवाने की बात कही। मेले में आने वाले हजारों दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था यातायात पुलिस व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।
स्पोर्ट्स फ़ेस्ट, 15 जून से , आई जी होंगे कमेटी अध्यक्ष
बीकानेर स्पोर्ट्स फेस्ट “खेलेगा बीकानेर बढ़ेगा बीकानेर” खेल आयोजन शनिवार से। विभिन्न कमेटियों का गठन
तैयारिया शुरू,बीकानेर एनएलजेसीएफ और यश स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित होने वाला बीकानेर स्पोर्ट्स फेस्ट के पहले चरण में 10 खेलों को शामिल किया गया है। संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि बीकानेर में होने वाले इस खेल महाकुंभ के आयोजन कमेटी के अध्यक्ष महा निरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओम प्रकाश होंगे l आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है । जिसमें पदाधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सोपी गई है ।इनमें अनुशासन समिति,खेल समिति,निर्णायक समिति,सांस्कृतिक आयोजन समिति, प्रबंधन कमेटी,सहित कमेटी का गठन कर उनमें उत्तरदायित्व पदाधिकारी को सोपा गया है। पुष्करणा स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन अवसर के लिए भी तैयार यहां शुरू कर दी गई है । इस आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है और बड़ी संख्या में सभी खेलों में खिलाड़ी अपना पंजीयन करवा रहे हैं,साथ ही वह इसमें अपनी शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं । बीकानेर में इस अनूठे आयोजन को लेकर आयोजन कमेटी भी अपनी तरफ से प्रयास कर रही है कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके l। एनएलजेसिएफ के डायरेक्टर पूजा आचार्य ने बताया कि पहले चरण में आयोजित होने वाले 10 खेलों में तीरंदाजी, साइकलिंग, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन, योग, वुसु, शूटिंग, स्केटिंग और शतरंज को शामिल किया गया है, आयोजन कमेटी के संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि खेलेगा बीकानेर बढ़ेगा बीकानेर खेल आयोजन को लेकर बीकानेर के खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है बीकानेर के सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इस खेल में भाग लेने का निश्चय किया है साथ ही पहली बार किसी खेल आयोजन के लिए एंथम सॉन्ग तैयार किया गया जिसकी लॉन्चिंग के बाद अब तक 1400 से अधिक अलग-अलग खेलों में एंट्री हो चुकी है जोशी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 2 जून है। आयोजन कमेटी के सहसंयोजक यशवर्धन पुरोहित ने बताया कि 15 जून को इस आयोजन का उद्घाटन पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा 16 जून से बीकानेर के 10 अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग खेल आयोजित किया जाएगा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि बीकानेर में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलों से जोड़ना ।
खेलों की नगरी बीकानेर में प्रतिभाओं को तरसते के लिए आयोजित होने वाला यह खेलों का महाकुंभ निश्चित रूप से खेलों के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा साथ ही प्रतियोगिता के दौरान किस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए उसको सीखने में भी मदद मिलेगी खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा प्लेटफार्म साबित होगा
ओम प्रकाश (आईपीएस)
आई जी ,बीकानेर रेंज
एक हजार से अधिक हो चुका रजिस्ट्रेशन
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी खेल कुंभ में भाग ले रहे है।
ऋग्वेदिय राका वेद पाठशाला की वेबसाइट का लोकार्पण
राकावत देशस्थ ऋगवेदी ब्राह्मण महासभा द्वारा संचालित गायत्री मंदिर गोगा गेट बाहर स्थित ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला की वेबसाइट का विमोचन ज्योतिरपीठाधीश्वर पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने लैपटॉप पर बटन दबा करके वेबसाइट का विमोचन किया। शाला के प्राचार्य शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा ने पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य जी को वेद पाठशाला के गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जिसकी पूज्य महाराज श्री ने प्रशंसा की तथा वेदपाठी ब्राह्मणों का शुद्ध उच्चारण को लेकर के महाराज श्री ने कहा कि ब्राह्मण की तपस्या शुद्ध वेद मंत्रों का उच्चारण करना है, ब्राह्मण की तपस्या वेद स्वाध्याय से वह यजमान के समस्त बाधाओं को दूर करवाने की क्षमता रखता है। ऐसे वैदिक गुरुकुलों की भारत भूमि में पुन स्थापना हो यही हमारा उद्देश्य है। शाला के उप प्राचार्य शास्त्री पंडित यज्ञ प्रसाद शर्मा ने पूज्य महाराज श्री का शाल श्रीफल व वेद माता गायत्री का चित्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया और बताया कि वेबसाइट के माध्यम से पाठशाला की जानकारी व क्रिया कलापों के विषय में सभी सनातनी बंधु दूर से ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पाठशाला के तकनीकी सहायक अरुण कुमार मेहरा ने बताया कि वेबसाइट पर पाठशाला की समस्त जानकारी,प्रवेश आवेदन,पाठ्यक्रम एवं उपलब्धि विवरण के अलावा आयकर अधिनियम 80G के अंतर्गत गुरुकुल हेतु दान ब्राह्मण भोजन,गरीब छात्रों की फीस,वस्त्र,तथा पुस्तकालय हेतु पुस्तके तथा दान हेतु ऑनलाइन पेमेंट कर राशिद भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे । वेब साइट www.rigvediayraka.com है। इस अवसर पर शाला के वेदपाठी ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन व भद्र सूक्त का पाठ किया। कार्यक्रम में सनातन धर्म रक्षा मंच के संतोषानंद सरस्वती,सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित,कथावाचक भाई श्री,पुखराज सोनी, वेद प्रकाश शर्मा,अभिषेक पंचोली,अनंत शर्मा, लालचंद जोशी, सुनील पांडिया,नारायण प्रसाद शर्मा, अशोक सुथार,राजेश कुलरिया, प्रकाश मोदी आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिमालय परिबार बीकानेर ने दिया ज्ञापन
हिमालय परिबार बीकानेर ने कश्मीर में श्रद्धालुओं पर किये गये आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए डा. सुषमा बिस्सा, बिहारी लाल शर्मा, अखिलेश प्रताप सिंह, नरेश अग्रवाल, मनोहर लाल वर्मा नरसिंग सेवग, डा. सिद्धार्थ असवाल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया ।

संस्कृतिकर्मी एन.डी.रंगा का अभिनंदन समारोह आयोजित
बीकानेर/ सखा संगम, बीकानेर के तत्वावधान में लोक संस्कृति के संवाहक संस्कृतिकर्मी एन.डी.रंगा का गुरुवार को अभिनंदन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी थे। समारोह की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने की।
मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि लोक में विचरण करने वाला व्यक्ति ही लोक संस्कृति का संवाहक हो सकता है, उन्होंने कहा कि एन.डी. रंगा सदैव लोक में रमते है, लोक की बात करते है एवं लोक संस्कृति को जीते हुए आने वाले समय में अमेरिका में राजस्थानी लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करेंगे। जोशी ने कहा कि रंगा सांस्कृतिक परिवार से होने के कारण उन्हें संस्कृति विरासत में मिली है।
इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने कहा की एन.डी. रंगा संस्कृतिकर्मी के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेक दिल इंसान है, उन्हें सदैव परहित में ही सुख मिलता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने एन.डी. रंगा के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से बात रखते हुए अभिनंदन पत्र का वाचन किया।
सम्मान के प्रतिउत्तर में एन.डी. रंगा ने कहा कि वह अमेरिका प्रवास के दौरान विभिन्न प्रांतो में राजस्थानी लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करेंगे, साथ ही वहां रहने वाले युवा भारतीयों को राजस्थानी लोक संस्कृति से परिचित कराने का कार्य करेंगे। अतिथियों ने एन.डी.रंगा को अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खूमराज पंवार एवं नागेश्वर जोशी ने भी विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन आईटी विशेषज्ञ मिताली हर्ष ने किया।