ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240613 093750 ATM से कैश निकालना पड़ेगा और महंगा, यह है वजह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे अब एटीएम कार्ड से कैश निकालना महंगा होगा। आने वाले दिनों में इस्तेमाल के बदले आपको ज्यादा चार्ज देने के लिए तैयार रहना चाहिए। फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर ज्यादा शुल्क चुकाने पड़ सकते हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, भारत के एटीएम ऑपरेटरों ने नकद निकासी पर ग्राहकों द्वारा भुगतान किए जाने वाले इंटरचेंज शुल्क में बढ़ोतरी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से संपर्क किया है।

इतनी की गई है डिमांड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एटीएम उद्योग परिसंघ या सीएटीएमआई चाहता है कि इस शुल्क को बढ़ाकर अधिकतम 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन किया जाए ताकि व्यवसाय के लिए अधिक वित्तपोषण प्रतिबद्धता सुनिश्चित हो सके। एक एटीएम निर्माता का कहना है कि इंटरचेंज दर दो साल पहले बढ़ाई गई थी। हम आरबीआई से संपर्क कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि वे इसका समर्थन कर रहे हैं।

एटीएम निर्माता का कहना है कि पिछली बार, इंटरचेंज शुल्क को बढ़ाने में कई साल लग गए थे, लेकिन मुझे लगता है कि सभी लोग एकमत हैं और (शुल्क) वृद्धि होने में बस समय की बात है। खबर के मुताबिक, आरबीआई ने प्रतिक्रिया मांगने वाले ईमेल का जवाब नहीं दिया। साल 2021 में, एटीएम ट्रांजैक्शन पर इंटरचेंज फीस 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दी गई। एटीएम इंटरचेंज वह शुल्क है जो कार्ड जारी करने वाले बैंक की तरफ से उस बैंक को दिया जाता है, जहां कार्ड का इस्तेमाल नकद निकालने के लिए किया जाता है। साथ ही, ग्राहक से लिए जाने वाले शुल्क की सीमा को 20 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन कर दिया गया।


Share This News