ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 29 राजस्थान में चलेगा अब प्री-मानसून का दौर, आज इन जिलों में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पश्चिमी विक्षोभ असर अब नही है लेकिन आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में सोमवार से प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इसके चलते दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के 6 जिलों (उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़) में अगले तीन दिन (12 जून) तक लगातार आंधी-बारिश का मौसम रहेगा।

प्रदेश में आज 11 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर ने चार दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून अब महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ आने वाली नमी वाली हवा का अब प्रभाव मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में कल से धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा। इन हवा से होने वाली बारिश को प्री-मानसून की बारिश कहा जाएगा। आज जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, उदयपुर, बांसवाड़ा में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।


Share This News