ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220726 123123 5 स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, 7 युवतियां हिरासत में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विश्व में देह व्यापार प्राचीन समय से चला आ रहा है। इसका स्वरूप बदला है। राजस्थान के झुंझुनू शहर के स्पा सेंटर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की छापेमारी में मौके पर सात युवतियां मिलीं। इस दौराम एक व्यक्ति भी मिला। जानकारी मिली कि वो इनका खाना बनाता था। 

इस बारे में कोतवाली थाना अधिकारी पवन कुमार चौबे के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पंचदेव के आगे बगड़ रोड पर कुछ महिलाएं और पुरुष अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार फलफूल रहा है। थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर कुछ महिलाएं मिलीं। वहां पर स्पा सेन्टर संचालित किया जा रहा था। इनको पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि इसका मालिक अशोक नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जिसके बारे में तफ्तीश की जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो पिछले दो साल से यहां पर स्पा सेंटर चल रहा है मौके पर वृताधिकारी झुंझुनू शहर वीरेंद्र कुमार शर्मा भी पहुंचे। युवतियों से पुलिस की पूछताछ कर रही है। पुलिस स्पा सेंटर के मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


Share This News