ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 6 चाबी बनाने वाले ही दे गए चकमा, सोने चांदी के गहने लेकर पार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अब पलक झपकते ही वारदातें हो रही है। रानीबाजार क्षेत्र में अलमारी की गुम चाबियों की जगह नई चाबियां बनाने वाले दो युवक सोने-चांदी के जेवरात लेकर चले गए। कोटगेट थाने में महिला के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद से युवकों की तलाश की जा रही है।

कोटगेट पुलिस के अनुसार रानी बाजार क्षेत्र में बागीनाड़ा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले अनन्त साध की पत्नी की अलमारी का लॉकर खराब हो गया था। महिला ने ताले की नई चाबी बनाने वाले दो युवकों को बुलाया। ये दोनों जब लॉकर के ताले की चाबी बना रहे थे, तब महिला कपड़े सुखाने के लिए चली गई। इस बीच लॉकर खुल गया। आरोप है कि ताला खोलने वाले युवक वहां से सोना-चांदी के जेवर लेकर चले गए। महिला वापस आई तो देखा कि लॉकर खाली पड़ा है।

महिला ने इस बारे में अपने परिजनों को सूचना दी। ताला खोलने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। महिला के भाई सुरेश साध ने इस आशय की एफआईआर कोटगेट थाने में दर्ज कराई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई खास सुराग नहीं मिला है। दोनों युवक पगड़ी बांधे हुए थे। कोटगेट पुलिस ने मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को सौंपी है।


Share This News