Thar पोस्ट न्यूज। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित।।रेलसेवाएं रद्द/रेगुलेट/रीशड्यूल रहेगीउत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर पिण्डवाडा -बनास स्टेशनों के मध्य दिनांक 07.06.24 को ब्रिज संख्या 742 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 06.06.24 व 07.06.24 को रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 07.06.24 व 08.06.24 को रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 06.06.24 को श्रीगंगानगर स्टेषन से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 14707, लालगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 07.06.24 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह जोधपुर-मारवाड जं. के मध्य 01 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  2. बीकानेर रेल मंडल पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने मंडल के अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेडियम में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री रुपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बारहठ, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ( ईएनएचएम एवम पावर) श्री मुकेश यादव तथा मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।
  3. मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लालगढ़, हिसार, सिरसा, भिवानी, श्रीगंगानगर सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों तथा विभिन्न कार्यालयों, कोचिंग डिपो, स्वास्थ्य इकाइयों इत्यादि में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा ‘भूमि के बढ़ते मरुस्थलीकरण पर रोक तथा सूखे से बचाव’ थीम पर रेलवे स्टाफ एवं यात्रियों के साथ संवाद तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक के कचरे को इकठ्ठा किया गया और उसका उचित निस्तारण किया गया।