ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 16 बीकानेर सहित इन जिलों में पलटेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर पोसम पलट रहा है। विभाग की मानें तो शुक्रवार यानी 7 जून से बीकाणा के आसमां में बादळ छाए रहेंगे। यह सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। तापमान में भी गिरावट आएगा। तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान भी घटेगा और रातें शीतल होने की संभावना है। यही नहीं बरसात की भी आशंका जताई जा रही है। बुधवार को बीकाणा में आसमां पूरी तरह साफ रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी 23 फीसदी रही। जबकि 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में बदलने की संभावना जताते हुए 6-7 जून को नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, नागौर व जोधपुर में आंधी या फिर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी हवा के चलने की संभावना है। इसी बीच आसमां में बादलों के आने तथा कहीं-कहीं पर तूफानी बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।


Share This News