Thar पोस्ट न्यूज। भीषण गर्मी की तेजी अभी कुछ दिन और बरकरार रहेगी। इसके बाद अधिक तो नही लेकिन कुछ राहत मिलेगी। आईएमडी के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 29 मई तक अत्यधिक गर्मी जारी रहने की उम्मीद है. इस भीषण गर्मी के कारण हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय की पहाड़ियां भी प्रभावित हो रही हैं। 30 मई तक लू के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। इसके बाद असर कम होने लगेगा। इसकी वजह तूफान के साथ कई राज्यों में भीषण बारिश व तेज़ हवाओं को कारण बताया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर इस समय भीषण लू की चपेट में है. सोमवार को दिल्ली में तापमान 48 के पार चला गया था. फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश में 30 मई तक लू से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। भारत पाकिस्तान बॉर्डर के शहरों व गाँव में तापमान 50 डिग्री व अधिक चल रहा है।