ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 94 गर्मी का सितम इस तारीख से कुछ कम होगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भीषण गर्मी की तेजी अभी कुछ दिन और बरकरार रहेगी। इसके बाद अधिक तो नही लेकिन कुछ राहत मिलेगी। आईएमडी  के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 29 मई तक अत्यधिक गर्मी जारी रहने की उम्मीद है. इस भीषण गर्मी के कारण हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय की पहाड़ियां भी प्रभावित हो रही हैं। 30 मई तक लू के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। इसके बाद असर कम होने लगेगा। इसकी वजह तूफान के साथ कई राज्यों में भीषण बारिश व तेज़ हवाओं को कारण बताया जा रहा है।


दिल्ली-एनसीआर इस समय भीषण लू की चपेट में है. सोमवार को दिल्ली में तापमान 48 के पार चला गया था. फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश में 30 मई तक लू से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। भारत पाकिस्तान बॉर्डर के शहरों व गाँव में तापमान 50 डिग्री व अधिक चल रहा है।


Share This News