Thar पोस्ट न्यूज़, बीकानेर। विभिन्न मांगों को लेकर पीबीएम बचाओ संघर्ष समिति के बेनर तले आज सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी से वार्ता की गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि डॉ प्राचार्य को गुलाब भेंट कर उनसे मांग की है कि 16 नंबर ओपीडी जो उन्होंने दीवार बनाई है वहां चैनल या चकरी गेट लगे। ताकि बीकानेर की आम जनता को राहत मिल सके। भाजपा युवा नेता मूलचंद मारू ने कहा बीकानेर की 16 नंबर ओपीडी लगभग 2000 मरीज रोज आते है लोगों को 1 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर, बजरंग कसवा, रविंद्र राजपुरोहित, बद्री राजपुरोहित दीपक सुखेजा आदि ने शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।