ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240430 WA0312 scaled कार्रवाई : खुलेआम बिक रहे खराब पाइनएप्पल क्रश व शरबत करवाया नष्ट, 7 नमूने संग्रहित किए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। संभागीय आयुक्त के निर्देश पर पीबीएम अस्पताल परिसर के आसपास खाद्य सुरक्षा दल की कार्यवाही। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर व आसपास के कुछ स्थाई – अस्थाई दुकानों व ठेले वालों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा दल में शामिल भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण कुमार वर्मा तथा सुरेंद्र कुमार ने 7 दुकानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की जिसमें मुख्यतः जूस कॉर्नर, चाय थड़ी व ढाबे शामिल रहे। यहां से खराब डेढ़ लीटर पाइनएप्पल क्रश, 5.25 लीटर शरबत, सड़े गले पपीता, अंगूर, मौसमी आदि फल को मौके पर नष्ट करवाया। विभिन्न दुकानों से पाइनएप्पल क्रश, शरबत, दूध, पपीता शेक, मिक्स दाल, कड़ी व दही के कुल 7 नमूने संग्रहित कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

उन्होंने परिसर स्थित खाद्य विक्रेताओं को एफएसएसएआई के मानदंड अनुसार स्वच्छता व शुद्धता के साथ खाद्य कारोबार करने हेतु समझाइश की।


Share This News