ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240427 214224 पहले दिन 125 डॉक्टर्स ने प्राप्त किया प्रशिक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240427 WA0149 पहले दिन 125 डॉक्टर्स ने प्राप्त किया प्रशिक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

हिमेटोलॉजी सिंपोजियम प्री कान्फ्रेंस आयोजित :  Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की ओर से दो दिवसीस हिमेटोलॉजी सिंपोजियम सेमिनार के तहत पहले दिन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्री कांन्फ्रेस का आयोजन हुआ।

आयोजन समिति के सचिव डॉ. पंकज टांटिया ने बताया कि शनिवार को ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, ट्र्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पीडीया वर्कशॉप में कुल 125 डॉक्टर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त कर बोनमेरा ट्रांसप्लांट, स्टेमसेल कलेक्शन, ब्लड डिसऑर्डर सहित अनेक नवीन जानकारीयां प्राप्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नवरंगलाल महावर, डॉ. टी.डी. अग्रवाल, डॉ. मोहम्द साबिर, डॉ. पीसी खत्री, डॉ. अरूण भारती, तथा डॉ. लोकश शर्मा ने की। इस सेमिनार के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ऑरल पेपर प्रजेण्ट किये गये जिसका मुल्यांकन आयोजन समिति की संयुक्त सचिव डॉ. आयुषी श्रीवास्तव ने किया।

ब्लड बैंक वर्कशॉप डॉ. अरूण भारती की अध्यक्षता में, पैथोलॉजी वर्कशॉप डॉ.एसपी व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हूई। सेमिनार के दौरान डॉ. सुरेन्द्र बेनिवाल का मार्गदर्शन रहा । इस सेमिनार का आब्जर्वेशन राजस्थान मेडिकल काउंसिल से डॉ. संजीव बुरी का रहा, जिन्होने अपने स्तर पर कार्यक्रक्र का अवलोक कर आयोजन सचिव डॉ. पंकज टांटिया के कुशल प्रबंधन की सराहना की ओर कहा कि हिमेटोलॉजी सिंपोजियम सेमिनार का बेहतरिन संचालन हो रहा है।

आयोजन समिति के सचिव डॉ. पंकज टांटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को राष्ट्र्रय स्तरीय कान्फ्रेंस भागीदारी करने हेतु पुरे देश से लगभग 350 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके है, जो गुजरात, कर्नाटक, रेवाडी, पंजाब, चंडीगढ, नई दिल्ली, सहित राजस्थान के सभी जिलों से प्राप्त हुए है।


Share This News